April 4, 2026 4:43 pm

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कोर्ट के फैसले पर क्या कहा 

Google

गुजरात हाई कोर्ट से “मोदी सरनेम” मामले में राहत नहीं मिली है. अब कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट जाने कि तैयारी कर रही है. इस बीस कोर्ट के फैसले पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा “राहुल गांधी ने 2019 के चुनाव में एक टिप्पणी की थी कि सारे चोरों के सरनेम मोदी क्यों होते हैं। देशभर में मोदी सरनेम अधिकांश पिछड़ों और अति पिछड़ों का होता है और ये घोर रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी थी।  

लोअर कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा दी, जिसके खिलाफ वह सेशन कोर्ट गए। सेशन कोर्ट ने उन्हें बेल तो दे दी लेकिन दोषसिद्धि को स्टे नहीं किया। इसके खिलाफ वह गुजरात हाई कोर्ट गए और उनकी कोशिश यही थी कि उनका दोषसिद्धि स्टे किया जाए और आज गुजरात हाई कोई ने उनकी इस प्रेयर को रिजेक्ट कर दिया है.

राहुल गांधी को नियंत्रित क्यों नहीं कर सकते?

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि हम कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि आप राहुल गांधी को नियंत्रित क्यों नहीं कर सकते? आप उन्हें ठीक से बोलने का प्रशिक्षण क्यों नहीं दे सकते?। अगर उन्होंने इस मामले में माफी मांग ली होती, तो यह खत्म हो गया होता। अपमानित करना राहुल गांधी की फितरत है.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer