सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि “मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने का जो वीडियो सामने आया है वो वास्तव में परेशान करने वाला है. अब समय आ गया है इस पर ऐक्शन लेने का”.
Manipur violence: "Deeply disturbed by videos of 2 women paraded naked," says SC; asks govt to take action
Read @ANI Story | https://t.co/UXyoCMmYz9#Manipur #SupremeCourt #cjidychandrachud pic.twitter.com/iFBRc5AB4Q
— ANI Digital (@ani_digital) July 20, 2023
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकार से कार्रवाई करने को कहा है। CJI का कहना है कि यह बिल्कुल अस्वीकार्य है, सांप्रदायिक झगड़े के क्षेत्र में महिलाओं को एक उपकरण के रूप में उपयोग करना। उन्होंने आगे कहा कि जो वीडियो सामने आए हैं उससे हम बेहद परेशान हैं। अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे।
सरकार कदम उठाये
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि अब समय आ गया है कि सरकार वास्तव में कदम उठाए और कार्रवाई करे। संवैधानिक लोकतंत्र में यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। यह बहुत परेशान करने वाला है।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और मणिपुर सरकार से ये बताने को कहा कि “अपराधियों को सजा दिलाने के लिए उन्होंने क्या कार्रवाई की है. मीडिया में दिखाई देने वाले दृश्यों के बारे में जो दिखाया गया है वह गंभीर संवैधानिक उल्लंघन और महिलाओं को हिंसा के साधन के रूप में उपयोग करके मानव जीवन का उल्लंघन दर्शाता है, जो संवैधानिक लोकतंत्र के खिलाफ है. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि केंद्र और राज्य सरकार उनके द्वारा उठाए गए कदमों से अदालत को अवगत कराएं”। वहीँ इस मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी.





