December 5, 2025 7:52 am

अयोध्या :15 अगस्त से पहले चलाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान

Google

अयोध्या :। समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम 15 अगस्त से पहले हर घर तिरंगा अभियान चलाएगा। इसका श्रीगणेश इसके केंद्रीय कार्यालय तिहुरा माझा से किया जाएगा। इसका निर्णय संस्थान के अध्यक्ष सुरेश यादव की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के दौरान लिया गया।

इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि हमारी संस्था के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त से पूर्व ही चलाया जाएगा। सभी को इस राष्ट्रीय पर्व की महत्ता भी बताई जाएगी। 15 अगस्त के दिन संस्था के केंद्रीय कार्यालय पर ध्वजारोहण करके सभी राष्ट्र पुरुषों को नमन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी पदाधिकारी के साथ ही अन्य विशिष्ट जन शामिल होंगे।

इस मौके पर संस्थान के सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। इस मौके पर महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, राम सूरत चौरसिया, राजू सिंह, बीडी यादव, नन्हे सिंह, विजय यादव, निर्मल वर्मा, नीरज वर्मा, सोमई निषाद और मनोज यादव आदि मौजूद रहे।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer