March 20, 2026 11:17 pm

Lucknow News: आलमबाग रेलवे कालोनी में मकान की छत गिरी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुरानी बनी आलमबाग रेलवे कालोनी में एक मकान की छत गिर गयी। जिससे 3 बच्चों समेत 5 की मौत की सूचना आ रही है। बताया जा रहा है कि इस घटना में रेलवे कर्मचारी सतीश चन्द्र, उनकी पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई है।

घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस व फायर टीम पहुंच गई है. मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में रेलवे कर्मचारी सतीश चंद्र (40) उनकी पत्नी सरोजनी देवी (35) पुत्र हर्षित (13) पुत्री हर्षिता(10)पुत्र अंश(5) की मौत हो गई है।

डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार ने बताया कि “आनंद नगर इलाके की रेलवे कॉलोनी में छत गिरने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई। परिवार के 5 लोगों को मलबा हटाकर, रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी मृत्यु हो चुकी है।”

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer