March 20, 2026 11:23 pm

संभल: गैंगरेप का आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर भेज गया जेल

  • 10 अगस्त को जंगल में महिला के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म।
  • महिला ने कैला देवी थाने में सामूहिक दुष्कर्म का कराया था मुकदमा दर्ज ।
  • महिला ने ग्राम प्रधान व उसके दो साथियों पर लगाया था आरोप।
  • खिरनी के ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह को अदालत में पेश कर भेजा गया जेल।

संभल। कैलादेवी थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी खिरनी गांव के ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने ग्राम प्रधान को जेल भेज दिया।   कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने खिरनी के ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह व उसके दो साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कैला देवी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

10 अगस्त को जंगल में महिला साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

6 सितंबर को दर्ज किये गये मुकदमे को लेकर महिला का कहना था कि 10 अगस्त को जंगल में ग्राम प्रधान बिजेंद्र दो लोगों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। मंगलवार को कैला देवी थाना पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने ग्राम प्रधान को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ जितेंद्र सरगम ने बताया कि ग्राम प्रधान को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer