यूपी के बलिया में 40 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलट गयी. इसके तुरंत बाद घाट पर मौजूद गोताखोरों ने बचाव अभियान शुरू किया और कई लोगों की जान बचायी.
बलिया DM रवींद्र कुमार ने बताया कि “आज सुबह करीब 8:30 बजे माल्देपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के लिए लोग आए थे। उसी कार्यक्रम के अंतर्गत लोग नाव से दूसरी ओर जा रहे थे।
हमें सूचना मिली कि इंजन में खराबी होने के कारण नाव पलट गई। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने बचाव अभियान शुरू किया। अभी तक की सूचना के अनुसार सभी लोगों को निकाल लिया गया है, 3 महिलाओं की मृत्यु की सूचना है। 4 महिलाएं ज़िला अस्पताल में भर्ती हैं।
अभी नाव निकालना बाकी है, उसके नीचे कोई दबा ना हो, इस कारण बचाव अभियान अभी भी जारी है। नांव में 30 लोगों के सवार होने की सूचना है। नाविक अभी फरार है.





