February 20, 2026 10:13 pm

यूपी में चीनी कोरोना की एंट्री, रैपिड रेस्पोंस टीम पहुंची युवक के घर

agra-corona-case

चीन में कोरोना के नए वेरियंट ने भारी तबाही मचाई है. जिसके बाद दुनियाभर के देश अलर्ट हो गए है।भारत ने भी इससे बचाव के लिए कदम उठाने शुरू कजर दिए है. लेकिन इस बीच चीनी कोरोना की भारत में एंट्री हो गयी है।

ताजनगरी आगरा में कोरोना का दूसरा केस मिला है। चीन से लौटे एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक दो दिन पहले ही चीन से लौटा था। जिसके बाद कोरोना के सामान्य लक्षणों के बाद युवक ने एक निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई। जिसके बाद कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी और स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर पहुंच गई।

23 दिसंबर को आगरा आया युवक

आगरा के शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्ष का युवक चीन गया था। वह 23 दिसंबर को आगरा लौटा और निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई। 25 दिसम्बर रविवार को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. जिसके बाद निजी लैब द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई।

संपर्क में आने वाले लोगों की होगी जांच

स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड रेस्पोंस टीम को युवक के घर भेजा। टीम ने युवक के संपर्क में आगे लोगों की भी जांच करवाने को कहा और युवक को होम आईसोलेशन में रहने को कहा गया है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer