April 10, 2026 3:30 am

रामनवमी पर हुई हिंसा पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

बिहार और पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हो गयी है. 

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मामले पर बात की और इसका जिम्मेदार राज्य सरकार को ठहराया.

उन्होंने कहा कि “जब भी किसी राज्य में हिंसा होती है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार पर आती है। बिहारशरीफ में मदरसा अजीजिया को आग के हवाले किया गया, एक मस्जिद के मीनार को तोड़ा गया और मुस्लिमों की दुकानों को निशाना बनाया गया तो इससे साफ पता चलता है कि इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश हुई है”.

बता दें आज भी बिहारशरीफ के नालंदा में हुई हिंसा के बाद बिहारशरीफ में सद्भावनायात्रा निकाली गई और वेस्ट बंगाल में फ्लैग मार्च निकला गया. स्थानीय लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की गयी है. वहीँ कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer