February 21, 2026 9:45 pm

Bengaluru पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, अलकायदा का संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार !

Al-Qaeda-terrorist-arrested
Google

बेंगलुरु : केंद्रीय जांच एजेंसी और आंतरिक सुरक्षा प्रभाग (ISD) के एक संयुक्त अभियान में अल कायदा से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को शनिवार को बेंगलुरु के थानिसंद्रा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान आरिफ के रूप में हुई है, वह आतंकी संगठन के निर्देश पर काम कर रहा था।

पुलिस को शक था कि आरिफ के दो साल से अल कायदा से संबंध हैं और उसने अपने घर से अभियान चलाया। आरोपी बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है और उसने घर से काम करने का विकल्प लिया था। वह सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकवादी संगठन के संपर्क में आया।

अफगानिस्तान जाने की तैयारी में था आतंकी :

सूत्रों ने कहा कि आरोपी टेलीग्राम और डार्कनेट पर सक्रिय था और आतंकी संगठन के संदेश फैला रहा था। अधिकारियों ने कहा कि वह मार्च में इराक के रास्ते सीरिया पहुंचने की तैयारी कर रहा था। सीरिया नहीं जा पाने पर वह अफगानिस्तान पहुंचने की भी योजना बना रहा था। अधिकारी किसी अज्ञात स्थान पर उससे पूछताछ कर रहे हैं। आगे की जांच जारी है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer