- लगातार मैला होता जा रहा यमुना नदी का पानी
- BJP नेता मनोज तिवारी और वीरेंद्र सचदेवा ने किया दौरा
- दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल पर साधा निशाना
दिल्ली: भाजपा नेता मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कालिंदी कुंज स्थित यमुना घाट का दौरा किया। यमुना में फैली गंदगी को लेकर मनोज तिवारी और वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सीएम अरविन्द केजीवाल पर निशाना साधा।
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा, “छठ का त्योहार आ रहा है और छठ की आस्था ऐसी है कि महिलाएं जल में डुबकी लगाती हैं लेकिन डुबकी लगाने वाले जल को अरविंद केजरीवाल ने जहरीला बना दिया है, हमने आज उसका निरीक्षण किया। यह बहुत बड़े अपराध की निशानी है, हम उच्च प्राधिकारी को यह सब बताएंगे और सुप्रीम कोर्ट से भी निवेदन करेंगे कि इसका संज्ञान लें।”
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने यमुना मां की हत्या की है… यह इतनी खतरनाक स्थिति में है कि अगर कोई इसमें हाथ डाले तो उसे बीमारी हो जाए। छठ के दौरान जब लोग इसमें स्नान करेंगे तो उनके साथ क्या होगा? अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मुकदमा होना चाहिए।”
लगातार मैला होता जा रहा पानी
बता दें छठ के दौरान महिलाएं जल में जाकर पूजा-अर्चना करती हैं. लेकिन लगातार यमुना नदी का पानी मैला होता जा रहा है. जिसकी वजह से छठ पर्व मानाने में लोगों को बहुत समस्या आ रही है. नदी का पानी इतना मैला हो चूका है कि पानी का रंग काला हो गया है और कैमिकल्स की वजह से झाग बनने लगे हैं.
ये भी पढ़ें :- इसरो चीफ ने शतरंज ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद से की मुलाकात
