May 21, 2025 1:51 pm

Mizoram Election 2023 : BJP ने जारी की अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट 

Google
  • BJP ने जारी की अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट 
  • पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं के नाम
  •  7 नवंबर को होनी है वोटिंग

 

Google

Mizoram Election 2023: मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव (assembly elections) के लिए चुनावी रण पूरी तरह तैयार हो चुका है। वहीं राज्य के सियासी मैदान पर सभी दल अपनी पूरी ताकत के साथ उतरने को तैयार है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।

इस सूची में पीएम नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम भी शामिल है। भाजपा के ये सभी स्टार प्रचारक मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। इस सूची में पीएम मोदी, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी और सर्बानंद सोनोवाल सहित कई बड़े नेताओं के नाम हैं।

बता दें मिजोरम में 7 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसके नतीजे 3 दिसंबर 2023 को आएंगे। मिजोरम चुनाव के लिए 20 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होगी और 23 अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। चुनाव आयोग (election Commission) ने यह भी जानकारी दी है कि पूरे मिजोरम में 1276 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें :- वर्ल्ड कप: भारत को बड़ा झटका, चोट के चलते ये स्टार खिलाड़ी हुआ अगले मैच से बाहर

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer