July 14, 2026 12:50 pm

ED दफ्तर नहीं जायेंगे सीएम केजरीवाल, समन नोटिस को बताया अवैध

  • आज सीएम अरविंद केजरीवाल को ED दफ्तर जाना था 
  • BJP पर निशाना साधते हुए ED दफ्तर जाने से किया मना
  • AAP ने नोटिस को बताया राजनीति से प्रेरित

दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज पेश होने के लिए बुलाया है। इससे पहले आज सुबह ED के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए। बता दें आज केजरीवाल ED दफ्तर नहीं जायेंगे। वे एक रैली में शामिल होने के लिए MP जायेंगे।

 

https://x.com/AHindinews/status/1719920889633140821?s=20

 

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को ED के समन पर AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा, “यह न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया देख रही है कि केंद्र सरकार सत्ता के नशे में चूर है और वह इतनी अहंकारी है कि हर छोटी राजनीतिक पार्टी को कुचल देना चाहती है। आम आदमी पार्टी एक उभरती हुई राष्ट्रीय पार्टी है और भाजपा सरकार उसे कुचलने के लिए हर कोशिश कर रही है।”

क्या कहा सीएम अरविंद केजरीवाल ने

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ED को जवाब दिया, “समन का नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है। नोटिस भाजपा के इशारे पर भेजा गया है। नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया है कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने में असमर्थ रहूं। ED को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए।”

 

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer