April 28, 2026 12:24 am

ऋषभ पंत से मिलने आज पहुंचेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी

cricketer rishabh pant

देहरादून: क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनका हालचाल लेने रविवार दोपहर को मुख्यमंत्री देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचेंगे. इस बीच खबर आ रही है कि ऋषभ पंत को दिल्ली एयरलिफ्ट नहीं किया जायेगा. क्योंकि उनकी सेहत में काफी सुधार हुआ है.

इससे पहले बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और अनुपम खेर उनसे मिलने पहुंचे थे. वहीँ दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक श्याम शर्मा भी ऋषभ पंत से मिलने मैक्स अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि ऋषभ पंत ने उन्हें जानकारी दी है कि सड़क पर बने गड्ढे से बचने के चक्कर में उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ था.

पंत को लगभग 1 साल का लेना पड़ सकता है ब्रेक

इस सड़क हादसे से पंत के करियर भी खतरे में आ गया है. पंत के पैर और कमर में गंभीर चोटें आयी है. डॉक्टर्स के अनुसार पैर जल्द ही सही हो जायेगा. लेकिन कमर को पूरी तरह से सही होने में 9 महीने तक लग सकते है. इससे ये पता चलता है कि ऋषभ पंत को क्रिकेट से लम्बी छुट्टी लेनी पड़ेगी.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer