October 31, 2025 12:11 am

RJD MLA का विवादित बयान- मस्जिद में लिखी गई रामचरितमानस….

Google

पटना :। बिहार में एक बार फिर रामचरितमानस पर विवाद शुरू हो गया है। राजद विधायक रीतलाल यादव ने भाजपा को घेरने के चक्कर में विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस मस्जिद में बैठकर लिखी गई थी। रीतलाल यादव ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि आज लोग एक-दूसरे को लड़ाने में लगे हुए हैं।

लोग राम मंदिर की चर्चा कर रहे हैं। इतिहास उठाकर देखिए कि रामचरितमानस मस्जिद में बैठकर लिखी गई। उस वक्त हमारा हिंदुत्व खतरे में नहीं था। जब इतने साल मुगलों ने राज किया, तब हिंदुत्व खतरे में नहीं था ?

उन्होंने आगे कहा कि जब मुस्लिम लड़की ने भागवत कथा कही, तब किसी ने नहीं कुछ कहा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि उस वक्त क्यों नहीं उसे देश से भगा दिया? राजद विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि आप सच्चा हिंदू बनने चाहते हैं तो अपने पार्टी से सभी मुस्लिमों को भगा दें। आपको तीन तलाक भी नहीं लाना चाहिए।

जदयू ने पल्ला झाड़ा, बोली-गलत संदेश जाता है

विधायक रीतलाल के इस बयान से सियासत गर्म हो गई है। जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि ऐसे बयानों का जनता में गलत संदेश जाता है। इनसे बचना चाहिए। धर्म लोगों का निजी मामला है।

लालू यादव के चरवाहा विद्यालय में पढ़े हैं

इस मामले में भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि दुनिया के सबसे पुरातन धर्म हिंदू सनातन धर्म के खिलाफ बोलना अज्ञानता का परिचायक है। रामचरितमानस पर बयानबाजी करने वाले पहले जानकारी प्राप्त करें। भाजपा नेता अरविंद सिंह ने भी हमला बोला है। अरविंद सिंह ने कहा कि तुलसीदास ने रामचरितमानस कहां लिखा, यह सब जानते हैं।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer