November 3, 2026 2:38 am

देश को मिली 5 वंदे भारत ट्रेन, पीएम ने कही ये बात

मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भोपाल में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहें।

कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “भोपालमोदी जी ने भारत के योग, ज्ञान, विज्ञान, पर्यावरण, अध्यात्म, वसुधैव कुटुम्बकम, विश्व कल्याण के संदेश को दिया है। भाजपा का काम भारत का काम हो गया है”.

क्या कहा पीएम ने ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “मध्य प्रदेश की धरती की BJP को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में बहुत बड़ी भूमिका है…आज मुझे देश के 6 राज्यों को जोड़ने वाली 5 वंदे भारत ट्रेनों को एक साथ हरी झंड़ी दिखाने का अवसर मिला है। मैं मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र की जनता को इस आधुनिक वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी के लिए बधाई देता हूं.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer