February 20, 2026 1:53 pm

लखनऊ: कोर्ट के अंदर बदमाश संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Google

लखनऊ :। राजधानी लखनऊ में SC/ST कोर्ट के अंदर कुख्यात बदमाश संजीव जीवा उर्फ महेश्वरी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। गोलीबारी में सौरभ नाम के व्यक्ति के बच्ची की गोली लगने से घायल होने की खबर है। इसके अलावा एक सिपाही के भी पैर में गोली लगी है दोनों का बलरामपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गोलीबारी के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। गोलीबारी के दौरान कोर्ट में बहस चल रही थी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गयी है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कुख्यात बदमाश संजीव जीवा को गोली मारने वाला बदमाश वकील की ड्रेस में कोर्ट परिसर में पहुंचा था, जहां उसने संजीव जीवा को निशाना बनाते हुए गोली मार दी।

मुख्तार अंसारी का था करीबी

बता दें कि संजीव जीवा उर्फ महेश्वरी की गिनती माफिया मुख्तार अंसारी के करीबियों में होती है। कई सनसनीखेज हत्याकांड में भी संजीव जीवा का नाम आ चुका है। कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी संजीव जीवा का नाम सामने आया था।

पश्चिमी उप्र का कुख्यात अपराधी संजीव जीवा कभी एक कंपाउंडर हुआ करता था, जिसने अपने ही मालिक का किडनैप कर लिया था। बताया जा रहा है कि संदीप जीवा को मारने वाला अपराधी पुलिस की गिरफ्त में है। गोलीबारी के दौरान आठ राउंड गोली चलने की सूचना है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer