June 19, 2026 10:24 pm

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने दो बड़े मुद्दों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

kejriwal

kejriwal

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में लालबाग मैदान में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन के नाम और हाल ही में हुई सेना और आतंकियों की मुठभेड़ को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला।

क्या कहा दिल्ली सीएम ने

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा “क्या इंडिया तुम्हारे पिता जी का है? यह 140 करोड़ लोगों का है… मैं भाजपा को चुनौती देना चाहूंगा हिम्मत है तो इंडिया का नाम बदलकर दिखाओ। पिछले साल तक ये लोग इंडिया के नाम पर कई कार्यक्रम चलाते थे, विपक्ष ने इंडिया नाम रख लिया तो कहते हैं हम इंडिया नाम बदलेंगे.

आगे उन्होंने सेना और आतंकियों की मुठभेड़ को लेकर कहा “आज चार दिन हो गए हैं और चार दिन पहले वो (जवान) मुठभेड़ (अनंतनाग) में शहीद हो गए थे, लेकिन अभी तक पीएम मोदी ने एक भी शब्द नहीं कहा… आप क्यों नहीं बोल रहे हैं? क्या आपको दुख नहीं होता?”

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer