May 21, 2025 11:58 pm

दिल्ली : कर्मचारियों को दिल्ली सरकार का दिवाली गिफ्ट, इस बार मिलेगा इतना बोनस

  • दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का तोहफा 
  • कर्मचारियों को 7,000 रुपये बोनस के रूप में देने का ऐलान
  • सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

नई दिल्लीः दिल्ली की आबोहवा इस वक्त जहरीली हो चुकी है। जिसकी वजह से लोगों को स्वास्थ्य संबंध परेशानियां भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में दिल्ली की केजरीवाल सरकार आज एक बड़ी बैठक करने वाली है। हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश जारी किया, लेकिन उसमें प्रदूषण को लेकर कोई बात नहीं की। अपने संदेश में बस उन्होंने बोनस का घोषणा कर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले अपने राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘ हम दिल्ली सरकार के ग्रुप B नॉन गैजेटेड (गैर-राजपत्रित) और ग्रुप C कर्मचारियों को 7,000 रुपये बोनस के रूप में प्रदान करेंगे। बता दें वर्तमान में लगभग 80,000 ग्रुप B गैर-राजपत्रित और ग्रुप C कर्मचारी दिल्ली सरकार के साथ काम कर रहे हैं।

क्या कहा सीएम ने 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘दिल्ली सरकार में काम करने वाला कर्मचारी मेरा परिवार है। आज मैं उनके लिए खुशखबरी लेकर आया हूं। सरकार ने पिछले 8 साल में जिस सेक्टर में भी काम किया है, जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पबल्कि सर्विसेज में जितने भी शानदार काम किए हैं, उन सब में इन कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। एक सरकार के तौर पर हमने अपने सभी कर्मचारियों का खास ध्यान रखा है।’ बता दें इस बोनस को देने में 56,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer