कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली में होगी, शनिवार को बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा दाखिल हुई। सुबह 6 बजे बॉर्डर से यात्रा शुरू हुई जो न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और निजामुद्दीन, आईटीओ चौक, राजघाट से होते हुए शाम 4.30 बजे लाल किला पहुंचेगी।
भारत जोड़ो यात्रा के कारण कई जगहों पर जाम लगने की आशंका है। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी कार दी है। इसमें बताया गया है कि दिनांक 24 दिसंबर,2022 को दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए विभिन्न मार्गों पर यातायात में परिवर्तन किया गया है। नागरिकों से अनुरोध है कि प्रभावित सडकों से बचें, सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करें।
इन इलाकों और मार्गों से बचने की सलाह
यातायात निर्देशिका
दिनांक 24 दिसंबर,2022 को दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए विभिन्न मार्गों पर यातायात में परिवर्तन किया गया है।नागरिकों से अनुरोध है कि प्रभावित सडकों से बचें, सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करें।#DelhiPoliceUpdates pic.twitter.com/yAkEcfYp9q
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 23, 2022
भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर फ्लाईओवर, मीठापुर चौक, प्रह्लादपुर ट्रैफिक लाइट, महरौली बदरपुर रोड, लाल कुआं ट्रैफिक लाइट, महरौली बदरपुर रोड, अपोलो फ्लाईओवर से होते हुए मथुरा रोड, क्राउन प्लाजा रेड लाइट, मां आनंदमयी मार्ग, सीआरआरआई ट्रैफिक लाइट, मथुरा रोड, ओखला मोड़ ट्रैफिक लाइट, मोदी मिल फ्लाईओवर, तक। इसके बाद न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी ट्रैफिक लाइट, आश्रम चौक, मूलचंद, एंड्रयूजगंज, एम्स, कैप्टन गौर मार्ग, लाजपत नगर फ्लाईओवर के नीचे, दयाल सिंह कॉलेज, निजामुद्दीन फ्लाईओवर, सफदरजंग मदरसा, प्रगति मैदान सुरंग आईपी, फ्लाईओवर की ओर, मथुरा रोड/भैरों रोड टी-प्वाइंट, सुब्रमण्यम भारती मार्ग जाकिर हुसैन मार्ग क्रॉसिंग तक जाएगी।
