हैदराबाद से बहुत दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां कुत्तों के एक झुंड ने 4 साल के बच्चे को मार डाला है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कुत्तों ने बच्चे पर अचानक हमला कर दिया और उसे नोचा, घसीटा. जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया. बच्चे के रोने की आवाज़ सुनकर उसके पिता जल्दी पहुंचे और उसे कुत्तों से बचाया. इसके बाद वे तुरंत उसे अस्पताल ले कर गए. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
बच्चे के पिता का नाम गंगाधर है और वे हैदराबाद में अपने परिवार के साथ रहकर सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं. जिस बुल्डिंग में वे काम करते है, वहीँ बाहर कुत्तों के झुण्ड ने बच्चे को जख्मी करके मार दिया.





