March 22, 2026 7:12 am

भारत और सिंगापुर के बीच में पेमेंट करना होगा आसान, पीएम मोदी ने किया लॉन्च

pm-modi

नई दिल्ली: भारत और सिंगापुर के बीच पेमेंट करना आसान हो गया है. क्योंकि अब दोनों देशों के बीच में UPI कनेक्टिविटी हो गयी है. आज मंगलवार को पीएम मोदी ने सिंगापुअर के पीएम के साथ इसको लांच किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और सिंगापुर पीएम ली सियन लूंग (Lee Hsien Loong) ने भारत के UPI और सिंगापुर के PayNow के बीच क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी को शुरू किया. भारत और सिंगापुर के पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसे लॉन्च किया.

क्या कहा पीएम ने?

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, “आज UPI भारत में सबसे पसंदीदा भुगतान प्रणाली बन गई है.” यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस और सिंगापुर के ‘पे नाउ’ को आपस में जोड़ना भारत-सिंगापुर के संबंधों के लिए एक नया मील का पत्थर है. मैं इसके लिए भारत और सिंगापुर दोनों देशों को बधाई देता हूं.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer