Lucknow Alaya Apartment: वजीरहसन रोड स्थित 5 मंजिला अलाया अपार्टमेंट (Alaya Apartment) मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे अचानक ढ़ह गया था। ईमारत के मलबे में कई लोग दब गए थे. रेस्क्यू आपरेशन कर 15 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चूका है. लेकिन इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है। अभी भी राहत व बचाव कार्य जारी है। मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है.
दर्ज हुई फिर
Alaya Apartment मामले में हजरतगंज कोतवाली में तैनात सीनियर सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है। जिनके नाम है मोहम्मद तारिक, सपा विधायक शाहिद मंजूर का बेटा नवाजिश शाहिद और फाहद याजदानी। इन तीनों के खिलाफ IPC की धारा 323, 308, 420, 120B में मुकदमा दर्ज किया गया है.
इन लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं क्योंकि दो मौत के बाद मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ेगी. बता दें FIR में अपार्टमेंट के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है. इसके साथ ही बगैर मानचित्र पास कराए कराए गया था निर्माण।
पहले से बिल्डिंग हिलने का दावा
भूकंप के अलावा एक और पहलु सामने आया है. जिसमें पता चला है कि बिल्डिंग के भूमि तल पर निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। मशीनों से ड्रिल करा कर निर्माण कार्य हो रहा था. जिसकी वजह से बिल्डिंग हिल रही थी आसपास के लोगों ने भी इसको लेकर आपत्ति जताई थी।





