March 22, 2026 2:38 am

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा, बेगम घर में अकेली थी फिर भी पुलिस…

Google

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) की आज कोर्ट में पेशी थी, लेकिन रास्ते में ही उनके काफिले में मौजूद कारों का एक्सीडेंट हो गया और कई लोग घायल हो गए.

वहीँ इमरान खान की गैर-मौजूदगी में लाहौर की पुलिस ने आज उनके घर को अपने कब्जे में ले लिया. इस दौरान पाकिस्तान तहरीक इंसाफ पार्टी के समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुईं. पुलिस की इस कार्यवाही पर इमरान खान ने एक ट्वीट करके नाराजगी जाहिर की.

पुलिस और सरकार पर आरोप

इमरान खान ने कहा कि ‘पुलिस ने मेरे घर पर हमला किया है, जहां बुशरा बेगम अकेली हैं. ये किस कानून के तहत कर रहे हैं? यह लंदन योजना का हिस्सा है. जहां भगोड़े नवाज शरीफ को एक नियुक्ति पर सहमत होने के एवज में सत्ता में लाने की प्रतिबद्धता जताई गई थी.’

आगे इमरान (Imran Khan) ने कहा अब यह साफ हो गया है कि मेरे सभी मामलों में जमानत मिलने के बावजूद, PDM सरकार मुझे जानकर गिरफ्तार करना चाहती है. उनके दुर्भावनापूर्ण इरादों को जानने के बावजूद, मैं अदालत जा रहा हूं, क्योंकि मैं कानून के शासन में भरोसा करता हूं.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer