दिग्गज गूगल ने अपने AI टूल बार्ड (Google Bard) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसको ओपनएआई के ChatGPT की टक्कर में लाया गया है। अभी तक कहते थे कि गूगल सब जनता है. लेकिन अब आप कहेंगे की गूगल सब बताता भी है.
क्या है Google Bard
Google Bard एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट सर्विस है. जो लैंग्वेज मॉडल डायलॉग एप्लिकेशन यानी LaMDA से संचालित है। ये न सिर्फ आपके सवाल को समझ सकता है बल्कि ये भी समझता है की अपने जो सवाल पूछा है वो सही है या नहीं. इसके साथ ही जो सवाल है वैसा कुछ होना संभव है या नहीं.
उदाहरण के लिए अगर आप chatGPT से कहंगे कि स्कूल रोज रघु जाता है. तो शायद वो इसे न समझ पाए. लेकिन Google Bard ये समझ जायेगा कि स्कूल कहीं नहीं जा सकता, क्योंकि वो एक जगह है. रघु एक पर्सन है, जो कहीं भी आ जा सकता है. तो गूगल बार्ड इस सवाल को सही करके आपको जवाब देगा.





