June 17, 2026 12:57 pm

दुर्गापुर में युवक ने आसमान में उड़ाया चंद्रयान, धरती पर घूमा रोवर प्रज्ञान का मॉडल

Google

दुर्गापुर :। चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो चुकी है। वहीं रोवर प्रज्ञान ने भी चंद्रमा की सतह पर अपना काम शुरू कर दिया है। चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद देशभर में जश्न का में जश्न का माहौल है। वहीं इसी बीच पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक युवक ने चंद्रयान-3 जैसा मॉडल बनाकर आसमान में उड़ा दिया।

इतना ही नहीं, उसने रोवर जैसा मॉडल भी बनाया, जो दुर्गापुर की धरती पर घूम रहा है। रोवर जैसे मॉडल में तिरंगा भी नजर आ रहा है। इस ‘रोवर’ में 360 डिग्री कैमरा कई तरह की तस्वीरें ले रहा है।

बता दें छोटन घोष मनु नाम का युवक दुर्गापुर के दुबचुरिया इलाके का रहने वाला है। छोटन ने अपने साथियों के साथ मिलकर चंद्रयान-3 और रोवर प्रज्ञान जैसा मॉडल बनाया है। खास बात यह है कि इसमें सोलर पैनल लगा है और वह बाकायदा चलकर एक्ट भी करता है।

इस बारे में युवक ने बताया कि मॉडल में चार मोटर गियर बॉक्स का उपयोग किया गया है। रोवर मॉडल में 12 वोल्ट डीसी बैटरी है। इसमें 360 डिग्री कैमरा सोलर पैनल भी है और आधुनिक लाइटें हैं। वहीं इस रोवर मॉडल पर तिरंगा नजर आ रहा है। बता दें छोटन घोष मनु ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-3 जैसा मॉडल बनाया है। छोटन ने मॉडल को आसमान में 40 फीट तक उड़ाया।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer