April 12, 2026 10:20 pm

PHDCCI के 118वें वार्षिक सत्र में गृह मंत्री ने कांग्रेस सरकार की नीतियों पर उठाये सवाल 

amit-shah
  • PHDCCI के 118वें वार्षिक सत्र में गृह मंत्री अमित शाह हुए शामिल 
  • कांग्रेस सरकार की नीतियों पर उठाये सवाल
  • PM मोदी की मेक इन इंडिया का किया जिक्र

amit-shah

दिल्ली: PHDCCI के 118वें वार्षिक सत्र 2023 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। यहाँ उन्होंने पिछली सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किये और PM मोदी की द्वारा बनायीं गयी नीतियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा “पिछले 75 वर्षों में हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि देश लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में सफल रहा है।”

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा “यह 25 साल संकल्प लेने का और संकल्प को सिद्धि में बदलने का समय है। हम ऐसा देश चाहते हैं जिसका स्वप्न प्रधानमंत्री मोदी ने हमें दिखाया है कि जब देश आजादी की शताब्दी मना रहा हो तब ऐसा कोई क्षेत्र न हो जहां भारत नंबर 1 न हो क्योंकि सबसे ज्यादा युवा देश, सबसे ज्यादा आबादी वाला देश हमारा है, सबसे ज्यादा डॉक्टर, इंजीनियर आदि भी हमारे देश में हैं… मैं राइजिंग इंडिया थीम चुनने के लिए टीम को बधाई देता हूं: यही समय है, सही समय है।

https://x.com/ANI/status/1707647376603881774?s=20

आगे उन्होंने कहा “मैंने 2004 से 2014 तक भारत सरकार की सभी नीतियों का अध्य्यन किया… इस देश को पॉलिस पैरालिसिस हो गया था लेकिन PM मोदी ने कई नीतियां बनाई। मेक इन इंडिया (Make in India) जिसका मज़ाक उड़ाया जाता था लेकिन आज पूरे विश्व भर में उत्पादन के क्षेत्र में हम ड्रीम डेस्टिनेशन बने हुए हैं।”

ये भी पढ़ें:- क्लीनथॉन 2.0 : जुहू बीच पर सफाई अभियान में बड़ी हस्तियों ने लिया हिस्सा 

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer