May 21, 2025 2:03 pm

ईशा अम्बानी अपने बच्चों के साथ पहुंची घर, अम्बानी और पीरामल परिवार ने ऐसे किया स्वागत

Isha Ambani reaches home with her twins

मुंबई: मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी अपने जुड़वाँ बच्चों के साथ भारत आ गयी है। इस मौके पर पूरा अम्बानी परिवार और पीरामल परिवार स्वागत करने पहुंचा।

19 नवम्बर 2022 को ईशा अम्बानी ने जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया था। इनमे लड़के का नाम कृष्णा आनंद पीरामल और लड़की का नाम आदिया आनंद पीरामल रखा गया है। आज वे अपने दोनों बच्चों के साथ अमेरिका से भारत वापस आयी।

अम्बानी परिवार दान करेगा 300 किलो सोना

नाना-नानी बने मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी बहुत खुश है और उन्होंने पहले से ही अपनी बेटी और नाती-नातिन की स्वागत की तैयारी कर ली थी। इसके साथ ही अम्बानी परिवार ने इस ख़ुशी के मौके पर 300 किलो सोना दान करने की तैयारी की है।

रिपोर्ट के अनुसार ईशा अम्बानी और उनके बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए साधु-संत को आमंत्रित किया गया था। इसके साथ ही देश के बड़े मंदिरों का प्रसाद भी मंगवाया गया है। जिनमे तिरुपति बालाजी व द्वारकाधीश मंदिर शामिल है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer