December 5, 2025 9:46 pm

भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी, तीन पूर्व CM सहित ये नेता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Google

नई दिल्ली :। भारतीय जनता पार्टी ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और महामंत्रियों के नाम का एलान किया गया है। इसी साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह नियुक्तियां काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

जारी सूची के अनुसार राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह और तरुण चुग को महामंत्री बनाया गया है। बीएल संतोष महामंत्री (संगठन) व शिवप्रकाश सह-संगठन महामंत्री बने रहेंगे, इसके अलावा 13 राष्ट्रीय सचिव भी नियुक्त किए गए हैं। राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष व नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

यहां देखें लिस्ट

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer