February 21, 2026 7:44 am

26 मार्च को है मायावती के भतीजे आनंद की शादी, डॉक्टर है होने वाली पत्नी

mayawati-nephew-anand-wedding
Google

लखनऊ :। उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती के घर जल्द ही शुभ पाणिग्रहण संस्कार होने वाला है। दरअसल, मायावती के भतीजे आकाश आनंद की शादी होने वाली है। आकाश आनंद बसपा के राष्ट्रीय संजोयक हैं और आगामी 26 मार्च को उनकी शादी है।

मायावती ने अपने प्रिय भतीजे आकाश की शादी बसपा के दिग्गज नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ की बेटी डॉ. प्रज्ञा सिद्धार्थ से होने वाली है। डॉ. प्रज्ञा ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली है और अब वह एमडी कर रही हैं। वहीं आकाश ने आनंद लंदन से बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स किया है।

26 मार्च को एक-दूजे के हो जाएंगे आकाश और प्रज्ञा

आकाश आनंद और प्रज्ञा सिद्धार्थ की शादी 26 मार्च को नोएडा में होगी। बताया जा रहा है कि शादी में वर्तमान एवं पूर्व के सभी बसपा सांसद एवं विधायक, केंद्रीय कोआर्डिनेटर, प्रदेश कमेटी, जोन एवं मंडल कोआर्डिनेटर तथा जिलाध्यक्षों को बुलाने की तैयारी है। इसके अलावा जिलेवार कुछ अलग अलग लोगों को भी बुलाया जाएगा। शादी में अन्य दलों के नेताओं को न बुलाए जाने की भी खबर आ रही है।

मायावती के बेहद करीबी हैं अशोक सिद्धार्थ

डॉ. अशोक सिद्धार्थ पेशे से डॉक्टर हैं। अशोक मायावती के बेहद करीबी कहे जाते हैं। कायमगंज (फर्रुखाबाद) निवासी अशोक सिद्धार्थ ने मायावती के कहने पर ही सरकारी नौकरी छोड़ दी थी और बसपा में शामिल हो गए थे।

अशोक सिद्धार्थ ने झांसी मेडिकल कॉलेज से ऑर्थोमेट्री डिप्लोमा किया है। वह सरकारी सेवा के दौरान वामसेफ में विधानसभा, जिला व मंडल अध्यक्ष पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में कन्नौज के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनाती के दौरान नौकरी से इस्तीफा दिया था। वर्ष 2009 में वह एमएलसी रहे। बसपा ने उन्हें 2016 में राज्यसभा भेजा था।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer