February 20, 2026 5:04 pm

NIA ने पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर आतंकवादियों के सहयोगियों के ठिकानों पर छापे मारे

कल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के लिए पैसे जुटाने और सीमा पार से इसके लिए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक की तस्करी करने की आपराधिक साजिश के संबंध में आज पंजाब में 9 और हरियाणा में एक स्थान पर तलाशी ली।

NIA की तरफ से बताया गया कि “इस जांच में खुलासा हुआ कि डाला, फिलीपींस में मनप्रीत पीटा सहित विभिन्न देशों में स्थित उसके सहयोगी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भारत में लगातार नए कैडर की भर्ती कर रहे हैं। वे जबरन वसूली और अन्य माध्यमों से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के लिए धन जुटा रहे हैं और सीमा पार से हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी कर रहे हैं”.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकवादी अर्शदीप सिंह डाला और उसके करीबी सहयोगी मनप्रीत सिंह उर्फ पीता के पंजाब और हरियाणा में 10 स्थानों पर तलाशी ली। भारत में आपराधिक/आतंकवादी गतिविधियों में शामिल ‘व्यक्तिगत आतंकवादियों’ और आतंकवादी संगठनों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई के तहत की गई छापेमारी के दौरान डिजिटल उपकरणों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer