पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा कि संघीय मंत्री पीटीआई कार्यकाल के दौरान राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामलों का विवरण प्रसारित करते थे और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तारी की भविष्यवाणी करते थे.
आगे उन्होंने कहा राजनीति में बदले की भावना से कभी अच्छे परिणाम नहीं मिले। हम अभी भी NAB के बहुत से मामलों का सामना कर रहे हैं। उनमें से कोई भी अभी तक हमारे खिलाफ साबित नहीं हुआ है। हमने कानून का सामना करने से कभी इनकार नहीं किया.
बता दें पूर्व पीएम पाकिस्तान को कल गिरफ्तार कर लिया गया था. जिसके बाद पाकिस्तान में कई जगह पर प्रदर्शन हुए थे. इमरान खान ने एक वीडियो बनाकर सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये थे. जिसके बाद पाक पीएम शाहबाज शरीफ का बयां सामने आया है.





