पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. रोज मर्रा के सामानों के दाम आसमान छू रहे है. इस बीच विदेशी मुद्रा भण्डार 31 महोनों के सबसे निचले स्तर पर आ गया है. इसके साथ ही पाकिस्तान को 21 अरब डॉलर का कर्ज इसी वित्त वर्ष में चुकाना है.
पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री मिफ्ताह स्माइल ने डॉन अख़बार में एक आर्टिकल में लिखा कि “पाकिस्तान पर 100 अरब डॉलर का कर्ज है और 21 अरब डॉलर इसी वर्ष चुकाने है”. इसके साथ ही अगले तीन सालों में हर साल 70 बिलियन डॉलर कर्जदाताओं को देने होंगे, वो भी तब जब पाकिस्तान के पास 2 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार बचा हुआ है.
रोटी के लिए तरस रहे लोग
पाकिस्तान कि हालत श्री लंका से बुरी होती दिख रही है. 20 किलो आटे की कीमत 3100 रूपए तक पहुँच गयी है. इसके साथ ही रोज-मर्रा के सामानों की कीमत भी डबल हो गयी है. आलम अब ये हो गया है कि कई जगहों पर लोग सड़कों पर उतर गए और सरकार के खिलाफ नारे बाज़ी की.





