March 18, 2026 8:25 am

Peshawar Mosque Blast : मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 72,घायलों की संख्या 200 के पार

Peshawar Mosque Blast Death toll rises to 72, injured cross 200
Google

इस्लामाबाद :। पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में नमाज के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें अब तक 72 लोगों की मौत हो गई है जबकि 200 लोग घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ पेशावर के पुलिस लाइंस इलाके में एक मस्जिद में विस्फोट की सूचना मिली है। वहीं, टेलीविजन रिपोर्टों में कहा गया है, कि विस्फोट दोपहर करीब 1:40 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ, जब ज़ुहर की नमाज़ अदा की जा रही थी। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान ने ली है।

डॉन न्यूज के मुताबिक, इलाके में आपात स्थिति लागू कर दी गई है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, आत्मघाती हमलावर नमाज़ के दौरान अग्रिम पंक्ति में मौजूद था और उसी वक्त उसने खुद को उड़ा लिया, जिससे ज़ोहर की नमाज़ अदा करने वाले दर्जनों नमाजी घायल हो गए। घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस लाइन क्षेत्र में हुआ था धमाका :

जियो न्यूज के मुताबिक, ज्यादातर घायलों की स्थिति काफी ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। वहीं, जिस जगह पर ये ब्लास्ट हुआ है, वो एक वीआईपी इलाका है और बड़े पुलिस अधिकारियों के घर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये धमाका पुलिस लाइन क्षेत्र में हुआ था, इसलिए मस्जिद में नमाज पढ़ने वालों में ज्यादातर पुलिसवाले थे। वहीं, धमाके के दौरान मस्जिद में करीब 400 से ज्यादा लोगों के होने की पुष्टि की गई है और धमाके बाद मस्जिद पूरी तरह से गिर गया है और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer