May 9, 2025 8:36 pm

दिल्ली: ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के उद्घाटन पर पीएम ने कहा 21वीं सदी की सबसे प्रमुख चुनौतियों में से एक…

pm-modi
  • पीएम मोदी ने किया ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 का उद्घाटन
  • 21वीं सदी की सबसे प्रमुख चुनौतियों में से एक फ़ूड सिक्योरिटी भी
  • पीएम ने कहा हर क्षेत्र में भारत ने प्रगति की

PM Modi to inaugurate Mega food event World Food India 2023 in New Delhi

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ के उद्घाटन पर 1 लाख से अधिक एसएचजी सदस्यों को 380 करोड़ रुपये की प्रारंभिक पूंजी सहायता के वितरण की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे.

प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “स्वाद और तकनीक का ये फ्यूजन एक नए भविष्य को जन्म देगा, एक नई इकोनॉमी को गति प्रदान करेगा। आज की बदलती हुई दुनिया में 21वीं सदी की सबसे प्रमुख चुनौतियों में से एक फ़ूड सिक्योरिटी भी है। इसलिए ‘वर्ल्ड फूड इंडिया का ये आयोजन और भी अहम हो गया है।”

पीएम मोदी ने कहा, “भारत में, प्रसंस्कृत खाद्य उद्योग को उभरते क्षेत्र के रूप में देखा जाता है। पिछले नौ वर्षों में इस क्षेत्र ने एफडीआई में 50,000 करोड़ रुपए को आकर्षित किया है। यह भारत सरकार की उद्योग समर्थक और किसान समर्थक नीतियों का परिणाम है।

हर क्षेत्र में भारत ने प्रगति की

पिछले नौ वर्षों में प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ के निर्यात में 150% की वृद्धि हुई है। आज हमारा कृषि-निर्यात विश्व स्तर पर 7वें स्थान पर पहुंच गया है। खाद्य क्षेत्र में, ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें भारत ने प्रगति न की हो। यह विकास तीव्र लग सकता है, लेकिन यह निरंतर और समर्पित प्रयासों का परिणाम है। हमारी सरकार के कार्यकाल के दौरान, भारत ने पहली बार कृषि क्षेत्र में निर्यात नीति लागू किया है। हमने पूरे भारत में लॉजिस्टिक्स और बुनियादी ढांचे का एक नेटवर्क स्थापित किया है।”

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer