- कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पोलिस ने किया गिरफ्तार
- सुबह करीब साढ़े 6 बजे चंडीगढ़ में उनके घर से किया गिरफ्तार
- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा “राजनीतिक प्रतिशोध की बू आती है”
पंजाब: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा (Sukhpal Singh Khaira) को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया है। पंजाब पुलिस गुरुवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे चंडीगढ़ में MLA सुखपाल खैरा के घर पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई। बता दें पंजाब पुलिस ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज 2015 के एक मामले में हिरासत में लिया।
कांग्रेस MLA सुखपाल खैरा के बेटे मेहताब खैरा ने बताया कि 2015 के NDPS के एक मामले में उनके पिता को गिरफ्तार किया गया है। मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इसके बावजूद भी उनकी गिरफ्तारी की गई। मेहताब ने आगे कहा कि सरकार ने बदला खोरी के चलते उनके पिता पर इस तरह कि कार्यवाही की है।
https://x.com/AHindinews/status/1707224781341458767?s=20
कांग्रेस ने “AAP” पर साधा निशाना
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वारिंग ने कहा, “पंजाब कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की हालिया गिरफ्तारी से राजनीतिक प्रतिशोध की बू आती है, यह विपक्ष को डराने की कोशिश है और मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने की AAP पंजाब सरकार की चाल है।”
ये भी पढ़ें : – योगी सरकार कारीगरों, हस्तशिल्पियों को फिर से उपलब्ध कराएगी बड़ा बाजार
