dwarka: देश की राजधानी दिल्ली में कई विदेशी नागरिक पकडे गए है. इनमे से कोई भारत घूमने के बहाने से आया, तो कोई इलाज कराने ने नाम पर. ये सब भारत आये तो लेकिन वापस नहीं गए. ऐसे ही कई विदेशियों को पुलिस ने पकड़ा है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल समय के साथ इन विदेशियों का वीजा तो खत्म हो गया, लेकिन ये अपने देश वापस नहीं गए. दिल्ली के विभिन्न घने और बाहरी इलाकों को अपना ठिकाना बना लिया. जिससे ये दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की पकड़ से बच सके.
ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए दिल्ली की द्वारका जिला पुलिस ने एक विशेष अभियान छेड़ा है. इस अभियान का असर है कि बीते 2 महीनों में द्वारका जिला पुलिस ने करीब 437 ऐसे विदेशी नागरिकों की धरपकड़ की है, जो द्वारका इलाके में गैरकानूनी रूप से रह रहे थे.
हिरासत में लिए गए विदेशी नागरिक कहाँ भेजे गए
दिल्ली के द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि जिले में गैरकानूनी तरीके से रह रहे विदेशी नागरिकों की धरपकड़ की जिम्मेदारी AATS और एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ उत्तम नगर, द्वारका नार्थ, मोहन गार्डन, द्वारका थाना पुलिस को दी गई थी. इस कार्रवाई में अब तक कुल 437 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर उनके दस्तावेजों की जांच की गई. इनमें कई ऐसे थे, जिनके पास अपने दस्तावेज नहीं थे. ऐसे लोगों को डिटेंशन सेंटर भेजा जायेगा.





