नई दिल्ली: Rishabh Pant की सेहत में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है. लेकिन उन्हें ICU से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि वे आराम नहीं कर पा रहे है.
बता दें बीते शुक्रवार को वे दिल्ली से रुड़की अपने घर जा रहे थे. तभी उनका कार से एक्सीडेंट हो गया. इसके बाद उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट की खबर पाते ही लोग उनसे मिलने पहुंचने लगे. लगातार लोग मिलने आ रहे है, जिस वजह से ऋषभ को आराम करने का समय नहीं मिल पा रहा है.
इस बारे में ऋषभ पंत की देखभाल कर रही मेडिकल टीम के एक सदस्य ने बताया, क्रिकेटर को मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ होने के लिए आराम की जरूरत है. वे गंभीर चोट के कारण अभी भी दर्द में हैं. वे लगातार आने वाले लोगों से बात कर रहे हैं. ऐसे में उनकी रिकवरी में और समय लग रहा है. ऐसे में लोगों को उन्हें अधिक से अधिक आराम करने देना चाहिए.





