October 29, 2026 6:10 pm

साई पल्लवी को चाहिए ऐसा लाइफ पार्टनर, दो खूबियों पर नहीं करेंगी समझौता

साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी हाल ही में अमिताभ बच्चन के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आईं। वह यहां रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को प्रमोट करने पहुंची थीं। शो के दौरान साई पल्लवी से पूछा गया कि वह अपने जीवनसाथी में कौन-सी खूबियां देखना चाहती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने अपनी पसंद बताते हुए कहा कि उन्हें बहुत लंबी-चौड़ी लिस्ट नहीं चाहिए, बस उनका पार्टनर अच्छा इंसान हो और उसे खाना बनाना आता हो

अच्छा इंसान होना सबसे जरूरी

साई पल्लवी ने बताया कि उनके लिए पार्टनर का अच्छा इंसान होना सबसे ज्यादा मायने रखता है। वह ऐसा व्यक्ति चाहती हैं, जो सिर्फ अपने बारे में न सोचे, बल्कि अपने व्यवहार और कामों पर भी विचार करे। उनके मुताबिक, जीवनसाथी में आत्मचिंतन करने की आदत होनी चाहिए और उसे यह समझ होनी चाहिए कि वह जिंदगी में किस मुकाम पर है

गलतियों को स्वीकार करना भी जरूरी

एक्ट्रेस ने कहा कि हर इंसान से गलतियां हो सकती हैं, लेकिन जरूरी यह है कि वह अपनी गलती को स्वीकार करे और उसे सुधारने की कोशिश भी करे। साई पल्लवी के अनुसार, ऐसा व्यक्ति नहीं होना चाहिए जो अपनी गलतियों के लिए हमेशा दूसरों को जिम्मेदार ठहराए

खाना बनाना आता हो तो सोने पर सुहागा

साई पल्लवी ने अपनी पसंद बताते हुए कहा कि उनके होने वाले जीवनसाथी में एक अच्छा इंसान होने के साथ-साथ खाना बनाने का हुनर भी होना चाहिए। उनके लिए यही दो बातें अहम हैं, जिन पर वह समझौता नहीं करना चाहेंगी। एक्ट्रेस की इस बात ने शो में उनके निजी जीवन और जीवनसाथी को लेकर उनकी सोच की झलक पेश की

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer