February 21, 2026 6:33 pm

क्या हुआ जब, जयमाल के दौरान दुल्हन ने प्रेमी को ही पहना दी जयमाला…

bride-eloped-with-her-lover
Google

कौशाम्बी :। यूपी के कौशाम्बी जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है जब धूमधाम से हो रहे शादी समारोह में जयमाल के दौरान दुल्हन ने दूल्हे की बजाय अपने प्रेमी को ही जयमाला पहना दी। यही नहीं शादी होने के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई, दूल्हा प्रेमी के घर सारा सामान लेकर पहुंच गया और फिर जो हुआ वह चौकाने वाला था।

दरअसल छह फरवरी को जिले के एक गांव में शादी के दौरान युवती ने दूल्हे के सामने ही अपने प्रेमी के गले में जयमाला डालकर सबको चौंका दिया। सब हैरान थे कि यह क्या हुआ,शादी समारोह में हंगामा हुआ,मारपीट की नौबत आ गई,किसी प्रकार मामला शांत कराया गया। दूसरे दिन शाम को विदाई हुई तो युवती ससुराल से प्रेमी के साथ भाग निकली और प्रेमी के घर पर पहुंच गई,शादी के अगले दिन नाराज दूल्हा शादी में मिला सारा सामान गाड़ी में लोडकर प्रेमी के गांव पहुंचा और सारा सामान प्रेमी के घर रख दिया, इसके बाद प्रेमी को आश्वस्त किया कि वह दुल्हन को अपने पास रखे। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि हकीकत है।

ये रहा पूरा मामला :

मामला कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहाँ की रहने वाली एक युवती की शादी छह फरवरी को थी, दूल्हा धूमधाम से बारात लेकर आया। रात करीब 11 बजे बारात द्वारचार के लिए पहुंची, द्वारचार के बाद स्टेज पर जयमाला के लिए दूल्हा व दुल्हन पहुंचे। युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी, इसकी भनक घरवालों को थी, लेकिन शादी हो रही थी, इसलिए परिजन किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका में नहीं थे। दूल्हा वरमाला लिए खड़ा था, लेकिन दुल्हन ने प्रेमी के ही गले में जय माला डाल दी। यह नजारा देख सब अवाक रह गए। क्या घर वाले, क्या बाराती। पहले तो लोग समझ ही नहीं सके कि आखिर हुआ क्या। इसके बाद घराती व बाराती भिड़ गए। गाली-गलौज के साथ मारपीट की नौबत बन गई। घर वालों ने किसी तरह बारातियों को मनाया। सात फरवरी को देर शाम तक पंचायत के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर ले गया।

दहेज़ का सामान पहुंचा प्रेमी के घर :

दुल्हन ससुराल पहुंची और रात में मौका पाते ही दुल्हन प्रेमी के साथ भाग निकली और उसके घर पहुंच गई। इसकी जानकारी होते ही अगले दिन नाराज दूल्हा शादी में मिला सारा सामान लादकर गांव पहुंचा। सारा सामान प्रेमी के घर रखा और उसे आश्वस्त किया कि वह दुल्हन को अपने पास रखे। युवती के परिजनों ने भी इसका कोई प्रतिवाद नहीं किया। चरवा और संदीपन घाट थाना पुलिस को इसकी पूरी जानकारी है। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer