October 31, 2025 6:54 pm

Manipur : दो वर्गों के बीच हुई झड़प और हिंसा पर गृह मंत्री ने सीएम से की बात

ManipurViolence

दो वर्गों के बीच मणिपुर में हुई झड़प और हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम से बात की. सीएम ने पूरी स्थिति की जानकारी उनको दी. 

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि “24 घंटे के बाद से कुछ जगहों पर झड़प और तोड़-फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। ये घटनाएं हमारे समाज के दो वर्गों के बीच प्रचलित गलतफहमी का परिणाम हैं। राज्य सरकार स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी कदम उठा रही है”.

वहीँ इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से बात की है और राज्य में स्थिति का जायजा लिया है, जहां जनजातीय समूहों द्वारा कई जिलों में रैलियां निकालने के बाद कानून व्यवस्था बाधित हुई है।

RAF की कुछ कंपनियों को राज्य में भेजा गया है। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में सेना और अर्धसैनिक बल पहले से ही वहां तैनात हैं.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer