February 21, 2026 10:39 am

“AAP” का सवाल, पोस्टर पर 100 FIR क्यों?

BJP और AAP पार्टी के बीच राजनीति पोस्टर पर आ गयी है. अभी तक आरोप प्रत्यारोप हो रहे थे, लेकिन अब पोस्टर के जरिये निशाना साधा जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए है. जिसपर दिल्ली पुलिस ने सख्त ऐक्शन लिया है.

दिल्ली पुलिस ने 100 से ज्यादा FIR दर्ज की है और अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. अन्य की तलाश भी की जा रही है. अनुमान है कि इस मामले में 20 लोग गिरफ्तार हो सकते है. इसके साथ ही “AAP” तक भी इस जाँच की आंच जा सकती है.

क्या था पोस्टर में 

बता दें दिल्ली में जगह-जगह लगाए गए पोस्टर में लिखा था कि “मोदी हटाओ देश बचाओ”. इसपर प्रिंटिंग प्रेस का नाम नहीं लखा था. लेकिन पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है. आम आदमी पार्टी ने इसपर BJP पर हमला करते हुए कहा कि 100 FIR क्यों हुई. पोस्टर में ऐसा क्या लिखा था, क्या किसी को अपनी बात रखने की आजादी नहीं है.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer