उत्तर प्रदेश के अमेठी में सपा विधायक राकेश सिंह व भाजपा प्रत्याशी के पति दीपक सिंह के बीच थाने में मारपीट हुई. इसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
अमेठी: सपा विधायक व भाजपा प्रत्याशी के पति दीपक सिंह के बीच थाने में मारपीट #amethi #sp #BJP #up pic.twitter.com/8UgxBpHunD
— UP Ka Agenda (@upkaagenda) May 10, 2023
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार विधायक राकेश सिंह के मामा के लड़के (राहुल सिंह) को दीपक सिंह के गुर्गों ने पीटा था. जिसकी FIR न दर्ज होने पर विधायक धरने पर थे. उन्होंने कहा कि दीपक सिंह ने थाने में आते ही गाली दी, मैंने धैर्य खो दिया,कल रात से मैं अनशन पर था.
वहीँ दीपक सिंह का आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं ने पहले गाड़ी पर हमला किया. जिसके बाद गाड़ी को थाने के अंदर ले जाया गया और वहां भी विधायक राकेश सिंह और उनके साथियों ने मारपीट की.





