December 5, 2025 6:21 am

जानें आज के राशिफल 02 अगस्त, 2023 मे क्या है आपके लिए….

Google

मेष

आज बहुत सारा समय आत्ममन्थन में व्यतीत होगा। सोशल मीडिया में आप महत्वपूर्ण मुद्दों की चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार में कुछ कमी महसूस होगी। दांपत्य संबंधों में निकटता बढ़ेगी। आपको सहकर्मियों से मदद मिल सकती है।

वृष

आज कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचे। गृहकार्यों में पूरा ध्यान नहीं दे पायेंगे। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। अपनी आवश्यकताओं से अधिक धन खर्च न करें।

मिथुन

आज ऑनलाइन पेमेंट आदि के दौरान विशेष सावधानी रखें। धैर्य में कमी होने के कारण महत्वपूर्ण अवसरों को खो सकते हैं। अपनी वाणी में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अप्रिय कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। बच्चों की परवरिश पर ध्यान अवश्य दें।

कर्क

आज नई वस्तुओं को खरीद सकते हैं। पुराने ऋणों को चुकाने के लिए दिन बहुत अच्छा है। घर के अनुभवी सदस्यों से राय अवश्य लें। फुटकर व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

सिंह

आज राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी पूर्वक बयानबाजी करनी चाहिए। समाज में आपको मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। विद्युतीय उपकरणों में खराबी आ सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से बहसबाजी न करें।

कन्या

आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। तकनीकी विषयों के अध्ययन में आप रुचि ले सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ हंसी-मजाक भरा समय बितायेंगे। सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

तुला

आज आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। गले में इन्फेक्शन और जुकाम की समस्या हो सकती है। किसी दीर्घकालिक लक्ष्य को लेकर आप प्लानिंग करेंगे। किसी को बिना मांगे राय न दें। अपने व्यवहार को लेकर लोगों के बीच केन्द्र बने रहेंगे।

वृश्चिक

आप आज काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। उलझे हुए मामलों को आप सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी की सलाह आपके काफी काम आने वाली है। अचानक धन लाभ मिल सकता है। आपकी सेहत बहुत ही अच्छी रहेगी। कारोबार में आपको अपेक्षाकृत लाभ प्राप्त होगा।

धनु

आज आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। तनाव आपके ऊपर हावी हो सकता है। धन उधार देने से आपको बचना चाहिए। पेट खराब होने की सम्भावना है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।

मकर

आज नई सम्पत्ति खरीद सकते हैं। सभी काम समय पर पूरा कर लेंगे। पुराने मित्रों से अपेक्षित मदद मिलेगी। पति-पत्नी के मध्य आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। रक्तचाप की समस्या से निजात मिल सकती है। नया कारोबार शुरू करने के योग बन रहे हैं।

कुंभ

आज एक साथ कई काम करने पड़ेंगे। बच्चों के ऊपर गर्व की अनुभूति होगी। दोस्तों पर आंख-मूंदकर विश्वास न करें। आपका फोन खराब हो सकता है। नींद पर्याप्त मात्रा में अवश्य लें। मानसिक अशान्ति के कारण एकाग्रता में कमी रहेगी।

मीन

आज साझेदारी वाले व्यवसाय में विशेष उन्नति की संभावना बन रही है। युवाओं को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जोखिम भरे निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer