October 30, 2026 4:31 pm

बारिश में लिफ्ट, सुनसान रास्ते पर शर्मनाक हरकत! TVK पदाधिकारी गिरफ्तार

Google

CHENNAI: तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के एक पदाधिकारी को कॉलेज की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है. घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था. गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान क्रिस्टोफर के रूप में हुई है, जो थुकालाई के पास मरुंधुकोट्टाई का रहने वाला है और टीवीके की केंद्रीय जिला कार्यकारी समिति का सदस्य है.

क्या है पूरी घटना

बता दें कि पीड़िता कुलसेकरम की रहने वाली एक निजी कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है. वह रोजाना कॉलेज जाने के लिए अपने एक साथी के साथ यात्रा करती थी, जो खुद भी टीवीके का सदस्य है. घटना वाले दिन कॉलेज के बाद जब दोनों छात्राएं बारिश में बस का इंतजार कर रही थीं, तब क्रिस्टोफर ने अपनी कार रोकी और उन्हें यह कहकर लिफ्ट दी कि वह उसी रास्ते से जा रहा है.

रास्ते में दिया घिनौनी हरकत को अंजाम

आरोपी ने पहले दूसरे छात्र को उसके घर (मूलाचल) पर छोड़ा. इसके बाद, कुलसेकरम जा रही पीड़िता को उसके घर के पास छोड़ने का झांसा देकर कार आगे बढ़ाई. छात्रा का आरोप है कि रास्ते में क्रिस्टोफर ने सुनसान जगह पर गाड़ी रोकी और उसके साथ छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न किया.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer