December 19, 2025 11:30 pm

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर फोर्स के दो जवान शहीद

Google

चाईबासा (झारखंड)। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों  के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर फोर्स के दो जवानों की मौत हो गयी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात को टोंटो इलाके में हुई।

पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, नक्सलियों  के घात लगाकर किए हमले में अमित तिवारी और गौतम कुमार नामक दो जवान मारे गए। इलाके में तलाश अभियान चल रहा है।

इस घटना से कुछ दिन पहले इसी इलाके में नक्सलियों  के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गयी थी और एक अन्य घायल हो गया था।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer