December 5, 2025 12:12 pm

UP Pre Board Exam Dates 2023: यूपी 10वीं, 12वीं प्री बोर्ड एवं 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की आ गयी डेट

up board 10th and 12th exams dates

UP Pre Board Exam Dates 2023: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा से जुडी ज़रूरी सूचना आयी है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी 10वी, 12वी प्री बोर्ड परीक्षा एवं 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट बता दी है. यूपी प्री बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी 2023 से शुरू होंगी और 20 जनवरी तक समाप्त होंगी.

वहीँ यूपी बोर्ड 12वीं की प्रेक्टिकल परीक्षाएं (up board 12th practical exams) 2 चरणों में आयोजित की जाएंगी.

पहले चरण में

  1. आगरा
  2. सहारनपुर
  3. बरेली
  4. लखनऊ
  5. झाँसी
  6. चित्रकूट
  7. फैज़ाबाद
  8. आज़मगढ़
  9. देवीपाटन
  10. बस्ती

डिवीज़न के लिए 21 जनवरी 2023 से 28 जनवरी 2023 तक प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी.

दूसरे चरण में

  1.  अलीगढ़
  2. मेरठ
  3. मुरादाबाद
  4. कानपुर
  5. प्रयागराज
  6.  मिर्ज़ापुर
  7. वाराणसी
  8. गोरखपुर

डिवीज़न के लिए 29 जनवरी 2023 से 5 फ़रवरी 2023 तक प्रायोगिक परीक्षाएं होगी.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer