पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि “यह 2024 की शुरूआत है, यूपी और गुजरात में BJP की सरकार है। उत्तर प्रदेश में भाजपा है, लेकिन अखिलेश अच्छा करेंगे मैं उनके साथ हूं।
अगर आप साउथ से शुरूआत करें तो कर्नाटक, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश उसके बाद बंगाल, बिहार, झारखंड फिर महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली इन राज्यों में पहले इनकी सरकार बनने का पीक टाइम रहा लेकिन अब वे (भाजपा) 100 सीटें भी नहीं पार कर पाएंगे। इसका कारण है कि हर कोई एजेंसी का सामना कर रहा है। जो मुजरिम है उन्हें आप उनके ख़िलाफ एक्शन लें: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
अहंकार, दुर्व्यवहार, एजेंसी पॉलिटिक्स के ख़िलाफ लोगों ने वोट टू नो BJP आह्वान किया। मैं कर्नाटक की जनता, मतदाताओं को सैल्यूट करती हूं और Congress पार्टी को जीत की बधाई देती हूं। अब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश (MP) के चुनाव हैं यहां भी भाजपा को शिकस्त मिलेगी.





