September 18, 2026 12:52 pm

दीपोत्सव में सरयू तट पर राम की पैड़ी में फिर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • दीपोत्सव पर 21 लाख से अधिक दीयों से रोशन होगी प्रभु श्रीराम की नगरी
  • राम की पैड़ी पर 21 लाख दीये जलाने के लिए 25 हजार वालंटियर्स होंगे तैनात

अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में एक बार फिर भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अयोध्या में त्रेतायुग को जीवंत करने के लिए इस बार दीपोत्सव में 21 लाख से ज्यादा दीयों को जलाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय ने कमर कस ली है। इसके अलावा अयोध्या के प्रमुख स्थान, मंदिरों में 21 लाख दीये जलाए जाएंगे। दीय सरयू तट पर राम की पैड़ी पर जलाए जाएंगे। विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी राम की पैड़ी पर उपस्थित रहेगी।

अवध विवि की कुलपति ने दीपोत्सव के लिए नोडल अधिकारी नामित किया

अयोध्या डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने अयोध्या के प्रान्तीयकृत दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में आगामी 11 नवम्बर को होने वाले अयोध्या दिव्य दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने रूपरेखा पर कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है। इस सम्बन्ध में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग के प्रो संत शरण मिश्र को दीपोत्सव नोडल अधिकारी नामित किया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या की राम की पैड़ी पर 21 लाख दीये जलाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 25 हजार वालंटियर्स तैनात करने की योजना है। दीपोत्सव को भव्यतम रूप देने के लिए समितियां बनाई जा रही हैं। शीघ्र ही समिति के संयोजकों एवं सदस्यों को दायित्वों से अवगत करा दिया जायेगा।

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer