चंडीगढ़: भारतीय हॉकी टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह छेड़छाड़ का बड़ा आरोप लगा है. उनपर ये आरोप महिला कोच ने लगाया है. चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. चंडीगढ़ के एसपी से मुलाकात कर महिला कोच ने खेलमंत्री के खिलाफ शिकायत दी थी.
नए साल की पूर्व संधा पर महिला कोच ने खेलमंत्री के खिलाफ शिकायत की. चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में धारा-354, 354A, 354B, 342, 506 IPC के तहत केस दर्ज किया है.
क्या है पूरा मामला
जूनियर महिला कोच ने खेल मंत्री पर आरोप लगाया हैं कि मंत्री ने उसे चंडीगढ़ स्थित अपने घर पर बुलाया और छेड़छाड़ की. महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले ही खेल विभाग में बतौर कोच उसकी ज्वाइनिंग पंचकूला में हुई थी, लेकिन मंत्री संदीप सिंह ने हस्तक्षेप कर तबादला करवा दिया था.





