October 31, 2026 10:31 am

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये सरल उपाय

suryadew

सूर्य देव की आराधना से व्यक्ति को बल, बुद्धि के साथ सुख-समृद्धि एवं अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्राप्त होता है. सूर्य देव की कृपा से जीवन में अपार सफलता मिलती है. इसके साथ ही सूर्य उपासना से कुष्ट रोग जैसी बीमारी से भी मुक्ति मिल जाती है. नीचे कुछ मंत्र दिए गए है, जिनसे सूर्यदेव की कृपा मिलती है.

ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः

ॐ सूर्याय नम:

ॐ घृणि सूर्याय नम:

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।

सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति को यश, सौभाग्य, सुख-समृद्धि और तेज की प्राप्ति होती है. उन्हें प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन अर्घ्य दिया जाता है. अर्घ्य देते समय ओम सूर्याय नम: मंत्र का जप करते रहना चाहिए। एक बात ध्यान रखें की अर्घ्य हमेशा ताम्बे के लोटे से ही देना चाहिए.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer